Bijnor News: पेड़ की चपेट में आकर होमगार्ड घायल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बिजनौरBijnor News: अफजलगढ़ में, एक तेज़ी से गिरते आम के पेड़ की चपेट में आकर होमगार्ड रामचरन घायल हो गए। वह ड्यूटी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे जब पेड़ गिरा। हादसे में उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

Bijnor News: अफजलगढ़। सड़क किनारे गिरे पेड़ की चपेट में आकर होमगार्ड घायल हो गया तथा उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। गांव जाब्तानगर निवासी अफजलगढ़ थाने में तैनात होमगार्ड रामचरन पुत्र हरि सिंह ड्यूटी करने के बाद बाइक से गांव वापस जा रहा था। जसपुर मार्ग पर टाइल की दुकान के समीप आम के बाग पर पंहुचते ही अचानक सड़क किनारे मौजूद विशालकाय आम का पेड़ गिरने लगा। इस दौरान उसकी बाइक गिरते हुए पेड़ की चपेट में आ गई। हादसे में होमगार्ड घायल हो गया तथा उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना स्थल पर एकत्र राहगीरों द्वारा भर्ती कराए जाने के बाद अफजलगढ़ सीएचसी में उसका उपचार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:Banka News: बाइक की ठोकर से युवक जख्मी, रेफर


