आरटीई के तहत होने वाले दाखिलों को लेकर बरती जाएगी पारदर्शिता: बीएसए
Bijnor News - आरटीई के तहत दाखिलों में इस बार पारदर्शिता बरती जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग जल्द ही प्राइवेट स्कूलों के प्रधानाचार्यो के साथ बैठक करेगा। ग्राम पंचायत और वार्ड के निवासियों के बच्चों के लिए स्थानीय स्कूलों में ही दाखिले होंगे। बीएसए ने कहा कि दाखिलों में कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।

आरटीई के तहत होने वाले दाखिलों को लेकर इस बार पारदर्शिता बरती जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी इसे लेकर गम्भीर है। बीएसए इसे लेकर जल्द ही प्राइवेट स्कूलों के प्रधानाचार्यो के साथ बैठक करेंगे। बीएसए का कहना है कि इस बार दाखिलों में पारदर्शिता रखी जाएगी। आरटीई के तहत बच्चों के दाखिले को लेकर पारदर्शिता बरती जाएगी। ग्राम पंचायत और नगर पालिका के वार्ड के स्कूल में ही गरीबों के बच्चों के दाखिले होंगे। ग्राम पंचायत और वार्ड के निवासियों के बच्चे उसी वार्ड और ग्राम पंचायत के स्कूल में होंगे। आरटीई के तहत दाखिलों की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
तीन चरणों में प्रक्रिया पूरी होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना ने बताया कि आरटीई के तहत होने वाले दाखिलों को लेकर पारदर्शिता बरती जाएगी। आरटीई के तहत होने वाले दाखिलों को लेकर जल्द ही प्राइवेट स्कूलों के प्रधानाचार्यो के साथ बैठक करेंगे। उम्मीद है कि इस बैठक से काफी फायदें होंगे। प्रधानाचार्यो के साथ बैठक में उन्हें बताया जाएगा कि ग्राम पंचायत और नगर पालिका के वार्ड के स्कूल में ही बच्चों के दाखिले होंगे। इसके अलावा दूसरी जगह के स्कूलों में दाखिले नहीं होंगे। बीएसए ने बताया कि दाखिलों को लेकर कोई किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। नियमों का ध्यान रखकर दाखिले कराए जाएंगे। ------------------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


