ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत

Apr 07, 2026 11:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - नजीबाबाद के फजलपुर यार्ड में ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रसाद मांझी (43) निवासी बोध गया, बिहार के रूप में हुई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर परिवार को सूचना दी। मृतक के पास कोई रेलवे टिकट नहीं मिला, लेकिन आधार कार्ड और मोबाइल बरामद हुआ।

ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत

नजीबाबाद। नजीबाबाद फजलपुर के बींच ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसकी शिनाख्त प्रसाद मांझी निवासी गांव कटोरवा मोचारिम, बोध गया बिहार के रूप में हुई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर परिजनो को सूचना देने का प्रयास किया। नजीबाबाद फजलपुर के बींच फजलपुर यार्ड में ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया कि गाड़ी संख्या 14119 के चालक ने कन्ट्रेाल रूम मुरादाबाद व स्टेशन मास्टर नजीबाबाद को सूचना दी कि किलोमीटर संख्या 1503/1 फजलपुर यार्ड में कोई व्यक्ति गाड़ी से रन ओवर हो गया है। सूचना पर आरपीएफ उपनिरीक्षक वीर सिंह व जीआरपी नजीबाबाद से उप निरीक्षक राहुल यादव अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने देखा कि रेलवे स्टेशन फजलपुर यार्ड अप मेन लाइन व डाउन मेन लाइन के बींच एक क्षत विक्षत व्यक्ति पड़ा है।

तलाशी लेने पर मृतक के पास आधार कार्ड मिला जिस जिसके अनुसार मृतक की पहचान प्रसाद मांझी पुत्र राम सहाय मांझी उम्र 43 वर्ष निवासी गांव कटोरवा मोचारिम, गया, बोध गया बिहार के रूप में हुई। एक क्षति ग्रस्त कीपैड मोबाइल मिला, मौके पर मृतक के पास कोई रेलवे टिकट बरामद नहीं हुआ। जीआरपी नजीबाबाद ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।