बिजनौर: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, परिजनों में कोहराम

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय कौशल शर्मा की मौत हो गई। हादसे के समय वह धर्मशाला की ओर जा रहे थे। ट्रेन की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है क्योंकि वह दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।

बिजनौर: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, परिजनों में कोहराम

शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार शहर के बुद्धमल विहार, शुगर मिल कॉलोनी निवासी कौशल शर्मा (40) पुत्र विनोद शर्मा बुधवार की सुबह किसी काम से धर्मशाला की ओर जा रहे थे। बताया जाता है कि इस दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की टक्कर लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जा रहा है कि कौशल शर्मा अपने पीछे दो छोटे बच्चों और परिवार को छोड़ गए हैं। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।