बिजनौर : सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, दो गंभीर
Bijnor News - नूरपुर, संवाददाता। रविवार देर रात बिजनौर चौराहे तथा सैदपुर के पास हुए सड़क हादसों
नूरपुर, संवाददाता। रविवार देर रात बिजनौर चौराहे तथा सैदपुर के पास हुए सड़क हादसों में एक ई रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार देर रात ई रिक्शा चालक बलराम उर्फ बंटी पुत्र महावीर सिंह निवासी पौटा ताजपुर,साथी गजराज निवासी अजीतपुर दासी धामपुर के साथ बिजनौर रोड पर अस्पताल में मरीज को छोड़कर आ रहा था। बिजनौर नहटौर चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी ई रिक्शा में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा चालक बलराम की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि गजराज गंभीर रूप से घायल हो गया।
लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर थाने को सूचित किया। गजराज को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने मृतक की पत्नी रूबी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को कब्जे में लिया। दूसरा हादसा देर रात मुरादाबाद हाइवे सैदपुर के पास हुआ। बाइक सवार पंकज कुमार पुत्र अजयपाल सिंह निवासी सिकरौडा थाना मंडावली की किसी वाहन से टक्कर हो गई। पुलिस ने अचेत अवस्था में घायल को सीएचसी पहुंचाया। जेब से मिले पहचानपत्र के आधार पर पहचानकर उसके गांव में सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




