ताजपुर के युवक की पूना में सड़क दुर्घटना से मौत
Bijnor News - स्थानीय निवासी कुशल प्रभाकर की पुणे में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 29 वर्षीय कुशल अपनी स्कूटी से खाना खाने जा रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर घायल होने पर उसे अस्पताल ले जाया...

स्थानीय निवासी युवक की पुना में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। ताजपुर निवासी राजदीप प्रभाकर का बड़ा पुत्र कुशल प्रभाकर 29 वर्ष पूना महाराष्ट्र में एक कम्पनी में नौकरी करता था। रविवार की रात को अपनी स्कूटी से खाना खाने जा रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शी घायल युवक को तुरंत पास के अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता राजदीप प्रभाकर माता सहित कई रिश्तेदार पूना के लिए रवाना हो गए। कुशल प्रभाकर के निधन से कस्बे में शोक व्याप्त है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।