Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsTragic Road Accident Claims Life of Indian Army Lance Naik Om Singh
हादसे में घायल फौजी ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

हादसे में घायल फौजी ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

संक्षेप:

Bijnor News - स्योहारा में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में सेना के लांस नायक ओम सिंह की मौत हो गई। वे अपने दोस्तों के साथ शादी में शामिल होने आए थे जब उनकी कार की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें मुरादाबाद अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Dec 06, 2025 01:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

स्योहारा। सहसपुर पुलिस चौकी के पास शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में सेना के लांस नायक ओम सिंह की मौत हो गई। उनकी कार की टक्कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई थी। लांस नायक ओम सिंह अपने दोस्तों के साथ एक मित्र की शादी में शामिल होने स्योहारा आए थे। अमरोहा जिले के निवासी लांस नायक ओम सिंह (32) अपने चार अन्य मित्रों के साथ ठाकुरद्वारा रोड स्थित एक विवाह मंडप में जा रहे थे। उनके मित्र नृपेन्द्र कुटार की शादी स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव अमीनाबाद से हो रही थी। सहसपुर पुलिस चौकी के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और लांस नायक ओम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत मुरादाबाद हायर सेंटर भेजा गया। हालांकि, उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम मुरादाबाद में कराया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मृतक के पिता वीरपाल सिंह की तहरीर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक जितेन्द्र पुत्र रामचरण सिंह निवासी ग्राम मेवाजट, स्योहारा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है। वह वर्ष 2018 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और पिछले तीन वर्षों से दिल्ली में तैनात थे। उनके परिवार में चार वर्ष की एक बेटी और दो वर्ष का एक बेटा है।