Bijnor News: सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: अफजलगढ़, संवाददाता। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर मृतक के घर कोहराम मच गया।

Bijnor News: सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत

Bijnor News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर मृतक के घर कोहराम मच गया। कार की टक्कर से घायल गांव हिदायतपुर निवासी बाइक सवार बलवंत पुत्र झब्बन सिंह की काशीपुर स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। बुधवार को गांव जामुनवाला के समीप कार की टक्कर लगने से बाइक सवार गांव हिदायतपुर निवासी बलवंत तथा प्रमोद घायल हो गए थे। प्रमोद को निजी अस्पताल तथा बलवंत को काशीपुर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया था। गम्भीर अवस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद रैफर किए जाने के बाद बलवंत को काशीपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक एमके सिंह द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की बात कही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।