Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsMother and Son Poisoning Incident in Mohandia Village Domestic Dispute Leads to Tragedy
सात साल के बेटे को जहर खिलाकर मां ने दी जान

सात साल के बेटे को जहर खिलाकर मां ने दी जान

संक्षेप:

Bijnor News - मंडावर क्षेत्र के मोंहडिया गांव में एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते अपने सात वर्षीय बेटे वासु को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी खा लिया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।

Nov 10, 2025 05:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

थाना मंडावर क्षेत्र के मोंहडिया गांव में रविवार को एक महिला ने गृहकलह के चलते अपने सात वर्षीय बेटे वासु को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान लक्ष्मी की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। मंडावर थाना क्षेत्र के गांव मोंहडिया गांव निवासी लक्ष्मी (25 वर्ष) पत्नी मोनू ने रविवार सुबह किसी बात को लेकर अपने सात वर्षीय बेटे वासु को जहरीला पदार्थ खिला दिया। उसके बाद खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

मंडावर थानाध्यक्ष सुमित राठी ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान लक्ष्मी की मौत हो गई है, जबकि वासू की हालत गंभीर बनी हुई। बताया जा रहा है कि परिवारिक विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाया गया था। घटना से गांव में शोक व्याप्त हो गया। वर्जन... प्रथम दृष्टया महिला ने बेटे संग गृहकलह के चलते जहरीला पदार्थ खाया है। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई है। परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। विधिक कार्रवाई की जा रही है। - डॉ. कृष्णगोपाल सिंह, एएसपी सिटी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;