Bijnor News: बिजनौर : वाजिदपुर विस्फोट में रोहन के बाद बड़े भाई रोहित ने भी दम तोड़ा

हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News: बिजनौर के हिटी वाजिदपुर गांव में पटाखा फैक्ट्री के अवशेष में हुए विस्फोट में दो भाइयों की मौत हो गई। छोटे भाई रोहन की 25 सितंबर को मौत हुई, जबकि बड़े भाई रोहित ने 12 दिन मौत से लड़ने के बाद शुक्रवार को अंतिम सांस ली। परिवार में मातम पसरा है।

बिजनौर : वाजिदपुर विस्फोट में रोहन के बाद बड़े भाई रोहित ने भी दम तोड़ा
बिजनौर : वाजिदपुर विस्फोट में रोहन के बाद बड़े भाई रोहित ने भी दम तोड़ा

Bijnor News: बिजनौर/शेरकोट, हिटी वाजिदपुर गांव में हुए विस्फोट ने एक परिवार के दो चिराग बुझा दिए। पटाखा फैक्ट्री के अवशेष में हुए धमाके में झुलसे दो भाइयों की मौत से पूरे गांव में मातम है। छह दिन पहले छोटे भाई की मौत के बाद अब बड़े भाई ने भी शुक्रवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया।

हादसे का विवरण

20 सितंबर को वाजिदपुर में बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास पटाखा फैक्ट्री के अवशेष में अचानक विस्फोट हो गया था। हादसे में शेरकोट निवासी 12 साल के रोहन और उसके बड़े भाई 15 वर्षीय रोहित गंभीर रूप से झुलस गए थे। दोनों को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया था। उपचार के दौरान 25 सितंबर को रोहन की मौत हो गई थी, जबकि बड़ा भाई रोहित 12 दिन तक मौत से जूझता रहा। शुक्रवार को उसने भी अस्पताल में अंतिम सांस ली। एक ही हादसे में दो बेटों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

मुकदमे और जांच

दो मुकदमे दर्ज, अधिकांश आरोपी जेल में

पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर दो मुकदमे दर्ज किए हैं। 20 सितंबर को पांच नामजद और 8-10 अज्ञात और 26 सितंबर को तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने बताया कि अधिकांश आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦विस्फोट कब हुआ था?−
20 सितंबर को वाजिदपुर में बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास पटाखा फैक्ट्री के अवशेष में अचानक विस्फोट हो गया था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबिजनौरBijnor News: बिजनौर : वाजिदपुर विस्फोट में रोहन के बाद बड़े भाई रोहित ने भी दम तोड़ा