Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsTragic Death of Worker Rajiv Kumar Electrocuted While Repairing Power Line
तार जोड़ने खंभे पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत

तार जोड़ने खंभे पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत

संक्षेप:

Bijnor News - गांव छजमलवाला निवासी 40 वर्षीय राजीव कुमार की तार जोड़ते समय एचटी लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजीव के पीछे पत्नी और पांच बच्चों का परिवार है। परिवार ने बिना कोई कानूनी कार्रवाई किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Dec 14, 2025 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

तार जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़ते समय एक व्यक्ति की एचटी लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। गांव छजमलवाला निवासी राजीव कुमार (40 वर्ष) पुत्र स्व. अमर सिंह शनिवार को घर के नजदीक स्थित विद्युत पोल पर बिजली का कटा हुआ कनेक्शन जोड़ते समय करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर हालत में पीड़ित को जसपुर निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल राजीव को मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां अत्रों देवी ने बताया कि राजीव कुमार पेशे से मजदूर था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शनिवार शाम वह मजदूरी करके लौटा था। रात के समय वह तार जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़ा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी सरिता सहित तीन मासूम पुत्रियों व दो पुत्रों को बिलखता छोड़ गया। मृतक के ससुर रोहताश कुमार के मुताबिक पिछले दो साल के भीतर राजीव के पिता अमर सिंह व इकलौते भाई संजीव कुमार की भी मौत हो चुकी है। मृतक के परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई किये बिना शव का दाह संस्कार कर दिया। उधर जेई पंकज कुमार वर्मा का कहना हैं कि उपभोक्ता मृतक राजीव कुमार का बिल जमा न होने की दशा में कनेक्शन विच्छेद किया गया था। उपभोक्ता की लापरवाही के कारण हादसा हुआ हैं।