Bijnor News: इकलौते बेटे की करंट लगने से मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: ग्राम शाहअलीपुर में एक 16 वर्षीय किशोर अमित सैनी की टेबल फैन में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार रात की है जब किशोर अपनी ओर पंखा घुमा रहा था। उसकी अचानक मौत ने परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर फैला दी है।

Bijnor News: इकलौते बेटे की करंट लगने से मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Bijnor News: ग्राम शाहअलीपुर निचल उर्फ मन्धोरा में शुक्रवार देर रात टेबल फैन में उतरे करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता बेसुध हैं, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव निवासी सुखराम सैनी का पुत्र अमित सैनी (16) कक्षा 11 का छात्र था। वह शुक्रवार रात अपने कमरे में सोने की तैयारी कर रहा था। बताया जाता है कि गर्मी के कारण उसने चल रहे टेबल फैन की दिशा अपनी ओर करने के लिए उसे पकड़कर घुमाना चाहा।

इसी दौरान पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया।परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। अमित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र और बहन का इकलौता भाई था। उसकी असामयिक मौत से मां-बाप और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पंहुचे। शनिवार को गांव के ही श्मशान घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।