हादसा: बाइक से गिरकर युवती की मौत, तीन दिन बाद थी शादी

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

जिस घर में तीन दिन बाद शहनाइयां गूंजनी थीं, वहां मंगलवार को चीख-पुकार और मातम का माहौल छा गया। स्योहारा के मोहल्ला कस्बा निवासी युवती अर्शी की शादी से

हादसा: बाइक से गिरकर युवती की मौत, तीन दिन बाद थी शादी

शेरकोट थानाक्षेत्र के गांव महमदाबाद स्थित पूजा स्थल में स्थापित मूर्ति के खंडित मिलने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पर एकत्र हो गए और पुलिस प्रशासन को सूचना दी। घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीओ ने पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों को जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।

घटना का विवरण

मंगलवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे तो मूर्ति को खंडित देखा। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मंदिर परिसर में एकत्र हो गई। आशंका जताई कि शरारती तत्वों ने मूर्ति को खंडित किया। आरोप है कि आग लगाकर नुकसान पहुंचाया गया, जिससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर मंदिर परिसर में धरना दिया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व भी मूर्ति को खंडित किए जाने की घटना सामने आई थी। पुलिस ने मंदिर की देखभाल कर रहे सोनाथ की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जांच कर होगी कार्रवाई

गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

-आलोक कुमार, सीओ, अफजलगढ़

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मूर्ति के खंडित होने की घटना कब हुई?
यह घटना मंगलवार सुबह हुई जब श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।