बिजनौर : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल
Bijnor News - बिजनौर में ओवरलोड लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर में 30 वर्षीय मोहन की मौत हो गई, जबकि अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक एक लग्न कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक फरार हो गया और पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया।

बिजनौर। बिजनौर–नगीना मार्ग पर रविवार देर रात ओवरलोड लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। सहारनपुर निवासी मोहन और अभिषेक रविवार को बिजनौर क्षेत्र के गांव धोकलपुर में एक लग्न कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। देर रात बाइक से वह किसी काम से बिजनौर आ रहे थे। उनकी बाइक बिजनौर-नगीना रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में 30 वर्षीय मोहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया।बताया जाता है कि हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। उधर, युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


