बाथरूम में पैर फिसलने से किशोर की मौत
Bijnor News - धामपुर में होली खेलकर लौटे 16 वर्षीय किशोर अमृतपाल की बाथरूम में पैर फिसलने से मौत हो गई। मां ने जब उसे बाहर नहीं आते देखा तो दरवाजा तोड़कर अंदर गईं और उसे बेहोश पाया। परिवार ने उसे चिकित्सक के पास ले जाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पूरे नगर में शोक की लहर है।

धामपुर। होली खेलकर घर लौटे एक किशोर की बाथरूम में पैर फिसलने से मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों का रो रोकर बुराहाल है। पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। प्रमुख कपड़ा व्यापारी सुरेंद्र सिंह की बेटी सोनिया का 16 वर्षीय बेटा अमृतपाल सेंट मैरी स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था। सोमवार को अमृतपाल होली खेलने के बाद दोपहर को घर लौटा। इसके बाद वह नहाने के लिए बाथरूम में चला गया। करीब आधे घंटे तक जब वह बाहर नहीं आया तो मां सोनिया ने उसे आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आशंका हुई तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया।
जब कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़ दिया। उन्हें अमृतपाल अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे तत्काल एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन करीब आधे घंटे बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक संगठनों के लोग और नगरवासी शोक संवेदना व्यक्त करने उसके आवास पर पहुंचे। अमृतपाल की अचानक मौत से होली की खुशियां मातम में बदल गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



