
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से बाइक सवार महिला की मौत, युवक घायल
Bijnor News - नगीना में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक पर सवार महिला सोनम की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे उसके भतीजे प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां सोनम को मृत घोषित किया गया। प्रदीप को जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों में मातम का माहौल है।
नगीना। ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक महिला का भतीजा गंभीर घायल हो गया। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, और बाइक सवार गंभीर घायल को बिजनौर रेफर कर दिया गया। बुधवार की देर शाम थाना रायपुर ग्राम समसपुर सद्दो से लग्न कार्यक्रम से वापस लोटते समय कार में बैठी महिला को उल्टी की शिकायत होने पर वह कार से उतरकर अपने देवर की बाईक पर बैठ गयी। जैसे ही बाइक सवार युवक ग्राम मंझेड़ा के पास पहुंचा। तभी किसी ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी चलती बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर बैठी सोनम उम्र 35 वर्ष पत्नी कोमल की मौके पर ही दुखद मौत हो गयी।

जबकि बाइक चला रहा उसका देवर प्रदीप कुमार 27 वर्ष पुत्र करन सिंह निवासी ग्राम गंगाधरपुर थाना स्योहारा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 ने दोनो को सीएचसी नगीना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सोनम को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल प्रदीप कुमार को प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया। सीएचसी पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि सोनम के एक पुत्र 12 वर्ष और एक पुत्री 09 वर्ष की है। उधर सीमा विवाद को लेकर नगीना और धामपुर पुलिस शव के पंचनामा की कार्रवाई को लेकर बचते हुए नज़र आये। फिर धामपुर पुलिस ने महिला का पंच नमा भर कर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


