Bijnor News: बिजनौर: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर एक मौत दो घायल
Bijnor News: चांदपुर के धुंधली के पास बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। इस घटना में मोहम्मद आजम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को अस्पताल में भर्ती किया। परिजनों ने कार्रवाई की मांग की।
Bijnor News: चांदपुर। चांदपुर नूरपुर मार्ग स्थित धुंधली के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें एक ही मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चांदपुर के मोहल्ला पटियापाड़ा नि वासी मोहम्मद उज़ैर उर्फ अयान पुत्र डॉक्टर अब्दुल हकीम मोहम्मद जैद पुत्र रमजानी आजम पुत्र असलम जो तीनों साथी नूरपुर से अपनी बाइक द्वारा चांदपुर घर वापस लौट रहे थे जब वह धुंधली गांव के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगने से मोहम्मद आजम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक और घायलों के परिवार वालों को सूचना दी।
पुलिस ने मृतक के सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि अन्य दोनों साथियों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों द्वारा थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर वाहन की तलाश में जुट गई।

