Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsTragic Accident in Haldaur Youth Dies Saving Stray Cattle
गोवंश को बचाने के चक्कर में बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत

गोवंश को बचाने के चक्कर में बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत

संक्षेप: Bijnor News - हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव पैजनिया में एक बाइक सवार ने निराश्रित गोवंश को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा गया। तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से एक की अस्पताल में मौत हो गई। स्थानीय लोग आवारा गोवंश की समस्या से परेशान हैं, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।

Mon, 17 Nov 2025 10:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव पैजनिया में चांदपुर मार्ग पर शराब ठेके के सामने निराश्रित गोवंश को बचाने के चक्कर में बाइक पेड़ से जा टकराई। बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसमे एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हल्दौर क्षेत्र के गांव पावटी निवासी अयान व जीशान पुत्रगण सरफराज व साकिब सोमवार की शाम चांदपुर से अपनी बाइक द्वारा अपने घर आ रहे थे जैसे ही पैजनिया शराब ठेके के पास पहुंचे तो सामने निराश्रित गोवंश को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक पेड़ से जा टकराई। जिसमें बाइक सवार तीनों घायलों को राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अयान की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सक ने बिजनौर रेफर कर दिया था। जहां अयान की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि अयान की चांदपुर नगर में कपड़े की दुकान है। पैजनिया गांव में निराश्रित गोवंश के आतंक से आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही है जिम्मेदार अपनी आंखें बूंदे बैठे हैं शिकायत करने के बावजूद भी आवारा गोवंशों को नहीं पकड़ा जा रहा है सरकार के सख्त आदेश के बावजूद भी सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।