चढ़त के दौरान गाड़ी ने तीन युवको को मारी टक्कर एक की मौत, दो घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - बिजनौर के गांव बवनपुरा में विवाह मंडप के समीप एक अज्ञात वाहन ने तीन बरातियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में विवेक भारद्वाज की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। विवेक की शादी करीब एक साल पहले हुई थी, और उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चढ़त के दौरान गाड़ी ने तीन युवको को मारी टक्कर एक की मौत, दो घायल

बिजनौर: चांदपुर के गांव बवनपुरा में विवाह मंडप के समीप बारात की चढ़त के दौरान अज्ञात वाहन ने तीन बरातियों को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई वहीं दो घायलों को जिला अस्पताल भेजा। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। नूरपुर क्षेत्र के गांव मोरना से बारात बवनपुरा के बैंक्केट हॉल में पहुंची थी। बरात में शामिल मोरना निवासी विवेक भारद्वाज पुत्र महेश कुमार शर्मा, विवेक का ताऊ का पुत्र अंकित जो मुरादाबाद के कटघर निवासी शुभम बारात में शामिल थे। चढ़त के दौरान किसी वाहन ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में टक्कर मारी फिर गाड़ी अनियंत्रित होकर विवेक अंकित शुभम को जोरदार टक्कर मार दी।

जबकि विवेक भारद्वाज अंकित शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सक ने विवेक भारद्वाज को मृत घोषित कर दिया। अंकित और शुभम की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सक ने बिजनौर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि करीब 1 साल पहले विवेक की शादी हुई थी। विवेक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।