बिजनौर : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - बिजनौर के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय अरमान की मौत हो गई। वह अपने गांव लौट रहा था जब यह दुर्घटना हुई। गंभीर रूप से घायल अरमान को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिवार में कोहराम मच गया है।

बिजनौर : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार का इकलौता पुत्र था। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के गांव मुंढाला निवासी अरमान (18) पुत्र रियाज रविवार रात करीब 10 बजे बाइक से किरतपुर से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के समीप पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद अरमान गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे पड़ा रहा। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए।

हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। परिजन अरमान को उपचार के लिए मेरठ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि अरमान अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। जबकि अरमान के दो बहने है। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन बिना कार्रवाई के शव को घर ले गए।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।