अस्पताल में खेल रहे मासूम पर ऑक्सीजन सिलेंडर गिरा, मौत
Bijnor News - बिजनौर/नजीबाबाद में एक नर्सिंग होम में तीन वर्षीय बच्चे पर ऑक्सीजन सिलेंडर गिरने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया और हंगामा किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

बिजनौर/नजीबाबाद। नजीबाबाद में स्टेशन के पास स्थित एक नर्सिंग होम में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। अस्पताल परिसर में खेल रहे तीन साल के मासूम पर ऑक्सीजन सिलेंडर आ गिरा, बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बच्चे के पिता फैजान ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को मोहल्ला पठानपुरा चारबाग निवासी मोहम्मद फैजान, पत्नी गुलिस्ता परवीन और दो बच्चों के साथ नर्सिंग होम में इलाज के लिए आए थे। इस बीच उनका तीन वर्षीय बेटा अजान अस्पताल परिसर में खेलते-खेलते ऑक्सीजन सिलेंडरों के पास पहुंच गया। अचानक एक ऑक्सीजन सिलेंडर बच्चे के ऊपर आ गिरा, सिलेंडर के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल अजान ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन व स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंच जमकर हंगामा किया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई。
लापरवाही का आरोप, तहरीर सौंपी
परिजनों का आरोप था कि अस्पताल में सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही थी। अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन सिलेंडर असुरक्षित तरीके से रखे गए थे। बिजली के तार नीचे लटके हुए हैं और विद्युत बॉक्स भी खुले में हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


