Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsTragic Accident 16-Year-Old Girl Dies After Falling from Roof in Bijnor
 बिजनौर: घर के मचान से गिरकर किशोरी की मौत, मचा कोहराम

बिजनौर: घर के मचान से गिरकर किशोरी की मौत, मचा कोहराम

संक्षेप:

Bijnor News - बिजनौर के मोहल्ला मिर्दगान में एक किशोरी जकिया की मचान से गिरकर मौत हो गई। वह सामान रखने के लिए चढ़ रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया। परिजनों ने उसे डॉक्टर के पास पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में शोक का माहौल है।

Feb 11, 2026 12:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिर्दगान वार्ड 31 में घर के मचान से गिरकर एक किशोरी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शहर कोतवाली के मोहल्ला मिर्दगान निवासी शकील की 16 वर्षीय पुत्री जकिया घर में सामान रखने के लिए मचान पर चढ़ रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सिर के बल नीचे गिर पड़ी। परिजन आनन-फानन में जकिया को डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।

परिजनों ने गमगीन माहौल में जकिया को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;