Bijnor News: सख्तीः माडिफाईड साइलेंसर को लेकर दुकानदारों को नोटिस

हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News: वाहनों से निकलने वाली तेज और धमाके जैसी आवाज पर यातायात पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए माडिफाईड साइलेंसर के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। दुकानदारों को ऐसे साइलेंसर की बिक्री और फिटिंग न करने की हिदायत दी गई है।

Bijnor News: सख्तीः माडिफाईड साइलेंसर को लेकर दुकानदारों को नोटिस

Bijnor News: वाहनों से निकलने वाली तेज और धमाके जैसी आवाज पर यातायात पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने और वाहन चालकों के साथ ही आम लोगों को तेज आवाज से होने वाली परेशानी से राहत दिलाने के लिए माडिफाईड साइलेंसर के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत यातायात पुलिस ने दुकानदारों को नोटिस देकर साइलेंसर माडिफाईड न करने की हिदायत दी। माडिफाईड साइलेंसर के जरिए वाहनों के मूल साइलेंसर में बदलाव कर तेज आवाज निकाली जाती है। खासकर दोपहिया वाहनों में ऐसे साइलेंसर का इस्तेमाल अधिक देखने को मिलता है। तेज आवाज से सड़क पर चल रहे दूसरे वाहन चालकों का ध्यान भटकने के साथ ही राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। अस्पताल, विद्यालय और आवासीय क्षेत्रों में इसका असर अधिक होता है। यातायात प्रभारी रवि नैन ने बताया कि यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर माडिफाईड साइलेंसर बेचने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। दुकानदारों को ऐसे साइलेंसर की बिक्री और वाहनों में उनकी फिटिंग नहीं करने की हिदायत दी गई है। वाहन निर्माता द्वारा निर्धारित और मानक के अनुरूप साइलेंसर व उपकरणों की ही बिक्री और फिटिंग करने के निर्देश दिए गए हैं.

कोट--

दुकानदारों को ऐसे माडिफाईड साइलेंसर की बिक्री और वाहनों में उनकी फिटिंग नहीं करने की हिदायत को लेकर नोटिस जारी किए गए है। माडिफाईड साइलेंसर प्रयोग करते पाए जाने पर यातायात नियमों और लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

-गौतम राय, एएसपी

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦यातायात पुलिस ने किस प्रकार का अभियान चलाया है?−
यातायात पुलिस ने माडिफाईड साइलेंसर के खिलाफ अभियान चलाया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबिजनौरBijnor News: सख्तीः माडिफाईड साइलेंसर को लेकर दुकानदारों को नोटिस