क्रॉस-कंट्री दौड़ आज, सुबह चार घंटे रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
Bijnor News - बिजनौर में रविवार को प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों की क्रॉस-कंट्री दौड़ आयोजित की जाएगी। इसके चलते सुबह 5 से 9 बजे तक मंडावर चौराहा से कस्बा मंडावर तक सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के लिए यह व्यवस्था की है। आम जनता से अपील की गई है कि वे निर्धारित डायवर्जन का पालन करें।

पुलिस लाइन, बिजनौर में प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की क्रॉस-कंट्री दौड़ रविवार को आयोजित की जाएगी। जिसके चलते शहर में सुबह चार घंटे तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक रविवार को आयोजित होने वाली दौड़ को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रातः पांच बजे से 9 बजे तक मंडावर चौराहा से कस्बा मंडावर तक सभी प्रकार के हल्के और भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान शहर बिजनौर के मण्डावर चौराहा से मण्डावर की ओर जाने वाले सभी वाहन सेंट मैरी चौराहा होते हुए किरतपुर मार्ग से कस्बा मण्डावर की ओर भेजे जाएंगे।
वापसी में भी यही मार्ग लागू रहेगा। पुलिस ने बताया कि डायवर्जन व्यवस्था अस्थायी है और कार्यक्रम समाप्त होते ही सामान्य यातायात बहाल कर दिया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि दौड़ में बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी आरक्षी भाग लेंगे, इसलिए सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के मद्देनजर यह व्यवस्था जरूरी है। प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस और बैरिकेडिंग की व्यवस्था रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्ग पर जाने से बचें और निर्धारित डायवर्जन का पालन करें, ताकि किसी को असुविधा न हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



