कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बाघ-गुलदार में संघर्ष, गुलदार की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

बिजनौर के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बाघ और गुलदार के बीच संघर्ष में एक गुलदार की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, गुलदार की मौत बाघ के हमले के कारण हुई। घटना के बाद गुलदार के शव को जलाकर नष्ट कर दिया गया। विभाग ने क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई अन्य सामग्री नहीं मिली।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बाघ-गुलदार में संघर्ष, गुलदार की मौत

बिजनौर/कालागढ़/अफजलगढ़। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के जंगल में बाघ और गुलदार के बीच संघर्ष में गुलदार की मौत हो गई। विभागीय स्तर पर गुलदार के शव का पोस्टमार्टम किया गया और दावा किया गया कि बाघ के हमले में उसकी मौत हुई है। रविवार सुबह गश्त के दौरान फाटो पूर्वी बीट के कक्ष संख्या 47 की बाउंड्री पिलर संख्या सात के पास एक नर गुलदार का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर मौके पर पंहुचे विभागीय अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शिकारी कुआं वन परिसर के भीतर कालागढ़ उपप्रभागीय वनाधिकारी अमित कुमार ग्वासाकोटी की मौजूदगी में वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी दुष्यंत शर्मा तथा डॉ. राहुल सती द्वारा गुलदार के शव का पोस्टमार्टम किया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए आपसी संघर्ष के दौरान बाघ के हमले में गुलदार की मौत का दावा किया गया है। मृत नर गुलदार के समस्त अंग सुरक्षित पाए जाने सहित उसकी उम्र करीब दो वर्ष बताई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद पंचनामा तैयार करने सहित अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर उपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचारियों के समक्ष निर्धारित मानकों के तहत गुलदार के शव को जलाकर नष्ट कर दिया गया। विभाग के मुताबिक घटना स्थल के आसपास सघन काम्बिंग के दौरान कोई सामग्री नहीं पाई गई।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।