Bijnor News: गांव काजीशोरा की आबादी में घुसा गुलदार, सीसीटीवी में हुआ कैद

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: चांदपुर के गांव काजीशोरा में गुलदार के आबादी में घुसने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। CCTV कैमरे में गुलदार की तस्वीर कैद हुई है। ग्रामीण वन विभाग से पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि इलाके में गांठों की संख्या बढ़ गई है।

Bijnor News: गांव काजीशोरा की आबादी में घुसा गुलदार, सीसीटीवी में हुआ कैद

Bijnor News: चांदपुर के गांव काजीशोरा में रात के समय गुलदार के आबादी में घुसने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गुलदार की तस्वीर गांव निवासी पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों ने गुलदार के आबादी में आने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार गुलदार की चहलकदमी बढ़ रही है, जिससे लोगों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगवाकर गुलदार को पकड़ने तथा आबादी क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

देर रात तक ग्रामीण गुलदार की मौजूदगी को लेकर सतर्क रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबिजनौरBijnor News: गांव काजीशोरा की आबादी में घुसा गुलदार, सीसीटीवी में हुआ कैद