कार्बेट के जंगल में बाघ का शव मिलने से मचा हड़कंप

Mar 03, 2026 10:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - कालागढ़ में कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगल में मंगलवार को बाघ का शव मिला। वनकर्मियों ने गश्त के दौरान मृत बाघ के शावक को देखा। प्रशासन ने सभी अंगों के सुरक्षित मिलने का दावा किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव का निस्तारण कर दिया गया और आसपास गहन जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

कार्बेट के जंगल में बाघ का शव मिलने से मचा हड़कंप

कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगल में मंगलवार को बाघ का शव मिलने से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने पोस्टमार्टम के बाद बाघ के शव का निस्तारण कर दिया। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे वनकर्मियों की टीम गश्त कर रही थी। टीम की धारा ब्लॉक की कालागढ दक्षिणी बीट के कक्ष संख्या-6 में स्थित सूखा स्रोत के सहायक नाले में बाघ के मृत शावक पर नजर पड़ी। कार्बेट प्रशासन जारी विज्ञप्ति में दांत, नाखून, हड्डियों तथा खाल सहित मौके पर बाघ शावक के सभी अंग सुरक्षित मिलने का दावा किया है। विज्ञप्ति के मुताबिक आला अधिकारियों को मामले से अवगत कराकर घटना स्थल के आसपास सघन कांबिंग की गई।

कांबिंग के दौरान किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। अलबत्ता घटना स्थल के इर्दगिर्द पगमार्गों सहित बाघ तथा हाथी की मौजूदगी के पुख्ता प्रमाण मिले हैं। निर्धारित एसओपी के तहत विभागीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों सहित एनटीसीए द्वारा नामित प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पशु चिकित्साधिकारियों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कर बाघ शावक के शव का निस्तारण कर दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।