बिजनौर : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना में तीन विद्यार्थियों का चयन

Mar 02, 2026 11:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - नूरपुर, संवाददाता इंटर कॉलेज अस्करीपुर के तीन विद्यार्थियों को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित

बिजनौर : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना में तीन विद्यार्थियों का चयन
नूरपुर, संवाददाता इंटर कॉलेज अस्करीपुर के तीन विद्यार्थियों को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित किया है। इन तीनों को इंटरमीडिएट तक राज्य सरकार द्वारा एक हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
इंटर कॉलेज अस्करीपुर के प्रधानाचार्य डॉ इंद्रपाल सिंह ने बताया उनके कॉलेज के दस विद्यार्थियों ने बिजनौर में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा दी थी। इनमें से तीन विद्यार्थियों का परीक्षा में चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में वंश पुत्र महिपाल सिंह को 20वीं रैंक, मोनिका पुत्री ब्रह्मपाल सिंह को 48वी रैंक तथा प्रियांशी पुत्री यशपाल सिंह को 50वीं रैंक मिली है। इन तीनों को इंटरमीडिएट तक 1000 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी। यह राज्य सरकार की सहायता प्राप्त कॉलेजों में पढ़ने वाले कक्षा आठ के बच्चों को परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद यह छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।