सड़क हादसे में तीन लोग घायल, दो गंभीर

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - अफजलगढ़ में एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। रामपुर जिले के निवासी अतीक, प्रीति और ओमवती कार से कलियर से लौट रहे थे, तभी भूतपुरी के पास उनकी कार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्रीति और ओमवती को गंभीर स्थिति में हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।

सड़क हादसे में तीन लोग घायल, दो गंभीर

अफजलगढ़। सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर गंभीर बताई जा रही है। रविवार को रामपुर जिले के बिलासपुर निवासी अतीक पुत्र हबीब, प्रीति पत्नी दिनेश तथा ओमवती पत्नी फूलचंद कार द्वारा कलियर से घर वापस जा रहे थे। इस दौरान हरिद्वार-सितारगंज नेशनल हाईवे स्थित गांव भूतपुरी के समीप पंहुचते ही किसी वाहन ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। घटना स्थल पर एकत्र राहगीरों द्वारा घायलों को अफजलगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीरावस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद प्रीति तथा ओमवती को हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।