खेडीजट के बंद घरों से लाखों की चोरी
Bijnor News - ग्राम खेड़ीजट में अज्ञात चोरों ने दो बंद पड़े घरों से लाखों के सोने चांदी के आभूषण और अन्य सामान चुरा लिया। चोरी का पता बृहस्पतिवार को तब चला जब पड़ोसियों ने टूटे ताले देखे। पुलिस ने मौका मुआयना किया है, लेकिन चोरी गए सामान की जानकारी नहीं मिल पाई है।

नहटौर। ग्राम खेड़ीजट में बंद पड़े दो घरों में अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के आभूषण सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। ग्राम खेडीजट निवासी रोहतास सैनी पुत्र रामस्वरूप अपने परिवार के साथ कार्य करने के लिए दिल्ली गया हुआ है। बुधवार की रात्रि में किसी समय अज्ञात चोरों ने मकान के ताले तोड़कर कमरे और सेफ अलमारी में रखें सोने चांदी के आभूषण, कीमती बर्तन, कपड़े आदि सामान चोरी कर लिया। चोरी का पता बृहस्पतिवार की दोपहर को पड़ोसियों द्वारा घर के ताले टूटे होने पर चला। इसके अलावा चोरों ने गांव में ही स्थित राजेश बाल्मीकि जो परिवार के साथ देहरादून में रहकर कार्य करता है।
उसके घर को भी निशाना बनाते हुए काफी सामान चोरी कर लिया। चोरी में गए सामान की जानकारी नहीं मिली है। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मौका मुआयना किया है। ग्रामीणों द्वारा गृह स्वामियों को मामले की जानकारी दे दी गयी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



