Bijnor News: आधा दर्जन नलकूपों से सामान चोरी

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: ग्राम जरीफ़पुर चतर में चोरों ने एक सप्ताह में आधा दर्जन किसानों के नलकूपों के पंप हाउस के ताले तोड़कर केबिल और स्टार्टर चोरी कर लिए हैं। चोरी की घटनाओं से किसान दहशत में हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Bijnor News: आधा दर्जन नलकूपों से सामान चोरी

Bijnor News: चोरों ने एक सप्ताह में ग्राम जरीफ़पुर चतर के आधा दर्जन किसानों के नलकूपों के पंप हाउस के ताले तोड़कर केबिल, स्टार्टर चोरी कर लिये। जिससे किसानों में दहशत है। शनिवार/रविवार की रात्रि को ग्राम जरीफ़पुर चतर निवासी किसान रविन्द्र कुमार पुत्र तिमर सिंह, नेपाल सिंह पुत्र भोपाल सिंह, सोनू पुत्र अमरपाल सिंह के पंप हाउस के ताले तोड़कर उसमें रखे स्टार्टर, केबिल और प्लास्टिक पाइप, फावड़े आदि सामान चोरी कर लिये। ग्रामीणों के अनुसार इसे पूर्व गाँव कर ही हरपाल सिंह, ओमवीर सिंह, सीकरी निवासी वीर सिंह आदि के नलकूपों से चोरों ने सामान चोरी कर लिया। आये दिन हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देखा कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsBijnor News: आधा दर्जन नलकूपों से सामान चोरी