ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरससुरालियों को बेहोश कर नगदी-सामान समेट ले गई लुटेरी दुल्हन

ससुरालियों को बेहोश कर नगदी-सामान समेट ले गई लुटेरी दुल्हन

कोई चढ़त, न कोई फेरे। महज शपथ पत्र पर हस्ताक्षर वाली शादी महंगी पड़ गई। जीवनभर साथ निभाने का वादा करते हुए घर आई दुल्हन लुटेरी...

ससुरालियों को बेहोश कर नगदी-सामान समेट ले गई लुटेरी दुल्हन
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरSat, 18 Jan 2020 10:12 PM
ऐप पर पढ़ें

कोई चढ़त, न कोई फेरे। महज शपथ पत्र पर हस्ताक्षर वाली शादी महंगी पड़ गई। जीवनभर साथ निभाने का वादा करते हुए घर आई दुल्हन लुटेरी निकली। दरअसल नई नवेली एक दुल्हन ससुरालियों को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करके सामान समेट ले गई।

बेहोशी की हालत में लुटेरी दुल्हन के ससुरालियों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव चांदा नंगली निवासी संदीप गिरी उत्तराखंड राज्य के जनपद पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के घरों में पूजा पाठ करने का काम करता है। बताया गया कि कुछ दिन पहले पौड़ी गढ़वाल निवासी युवती से उसकी मुलाकात हो गई थी। संदीप गिरी और उक्त युवती ने एक स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करते हुए शादी कर ली। शादी करने के बाद संदीप गिरी दुल्हन को अपने घर ले चांदा नंगली ले आया। शुक्रवार की शाम नई नवेली दुल्हन ने परिवार के लिए खाना बनाया। आरोप है, कि खाना बनाते हुए लुटेरी दुल्हन ने खाने में नशीली गोलियां मिला दी। देर शाम संदीप गिरी और ससुराल के अन्य लोगों ने खाना खाया। इसके बाद सभी बेहोश गए। इसके बाद रात में किसी समय दुल्हन घर में रखी नकदी सहित दो मोबाइल और अन्य कीमती सामान समेट कर गायब हो गई। शनिवार की सवेरे संदीप की बहन की बेहोशी टूटी। इसने अपनी नई नवेली भाभी को घर में लापता देखा। जिसे अपने पड़ोसियों को मामले की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी लोगों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। प्रभारी चिकित्सक एमपी सिंह ने बताया कि उक्त लोगों को उपचार के बाद शनिवार की शाम घर भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।बिचोलिए से भी नहीं हो रहा संपर्कपौड़ी गढ़वाल निवासी उक्त युवती से एक बिचोलिए ने संदीप गिरी की शादी कराई थी। शादी भी ऐसी कि किसी को भनक तक नहीं लगी। एक स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करते हुए शादी कर ली गई। बताया जा रहा है कि शादी कराने के लिए बिचोलिए ने भी रकम ऐंठी थी। अब पीड़ित परिवार बिचोलिए से संपर्क करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें