महिला चिकित्सक को धमकाने का आरोप, डीएम से शिकायत

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - जांच के नाम पर देर रात डिग्रीधारी महिला चिकित्सक के क्लीनिक पर नोडल अधिकारी के जा धमकने का मामला प्रकाश में आया है। चिकित्सक ने पूरे घटनाक्रम की शिकाय

महिला चिकित्सक को धमकाने का आरोप, डीएम से शिकायत

शेरकोट। जांच के नाम पर देर रात डिग्रीधारी महिला चिकित्सक के क्लीनिक पर नोडल अधिकारी के जा धमकने का मामला प्रकाश में आया है। चिकित्सक ने पूरे घटनाक्रम की शिकायत डीएम सहित सीएमओ से की है। मोहल्ला फतेहनगर में चांदनी क्लीनिक का संचालन डॉ. फैजान व डॉ. सना करते हैं। क्लीनिक की ऊपरी मंजिल पर ही चिकित्सक दम्पत्ति का आवास भी है। आरोप है कि बुधवार की रात लगभग साढ़े दस बजे नोडल अधिकारी डॉ. केपी सिंह क्लीनिक पर पहुंचे। निरीक्षण का हवाला देते हुए क्लीनिक को खुलवाते है। उस समय चिकित्सक फैजान घर पर नहीं थे। केवल उनकी पत्नी डॉ. सना ही मौजूद थी।

आरोप है कि बातचीत के दौरान नोडल अधिकारी के साथ आये उनके सहायक रोबिन ने महिला चिकित्सक के साथ अभद्रता करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया। उधर सीएमओ डा. कौशलेंद्र सिंह ने रात्रि के समय निरीक्षण को गलत बताया। उन्होंने कहा, कि डा. केपी सिंह से इस विषय में स्पष्टीकरण लिया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।