ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरकब्र से निकाला गया मृतका का शव, वीडियोग्राफी के बीच होगा पोस्टमार्टम

कब्र से निकाला गया मृतका का शव, वीडियोग्राफी के बीच होगा पोस्टमार्टम

क्षेत्र के सेड़भर गांव में गत 25 मार्च की रात महिला की संदिग्घ परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का...

कब्र से निकाला गया मृतका का शव, वीडियोग्राफी के बीच होगा पोस्टमार्टम
हिन्दुस्तान टीम,बागपतWed, 13 Apr 2022 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के सेड़भर गांव में गत 25 मार्च की रात महिला की संदिग्घ परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया था, लेकिन ग्रामीणों के समझाने के बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था। जिसके बाद मायके वालों ने हत्या का शक जताते हुए डीएम से पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी। बुधवार को डीएम की संस्तुति के बाद शव को वीडियोग्राफी के बीच कब्र से निकलवाया गया। अब वीडियोग्राफी के बीच ही शव का पोस्टमार्टम होगा।

सालेह नगर मेरठ की रहने वाली शमा की शादी सेड़भर निवासी महबूब पुत्र शरीफ से करीब 17 वर्ष पहले हुई थी। मृतक शमा के भाई ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग शमा के साथ आए दिन मारपीट करते थे। कई बार दोनों पक्षों के बीच तकरार बढ़ने पर समाज द्वारा समझौता भी कराया गया। गत 25 मार्च की रात शमा की संदिग्घ परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। ससुराल वालों ने परिजनों को बताया कि शमा बाण बनाने वाली मशीन की चपेट में आकर घायल हो गई थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मायके वालों ने मृतका शमा के पति महबूब से मिलने की इच्छा जाहिर की, लेकिन वह फरार मिला। पति के न लौटने पर मृतका के मायके वालों को शक हुआ, तो उन्होंने डीएम से मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। जिलाधिकारी के आदेशानुसार बुधवार को तहसीलदार बागपत प्रसून कश्यप व सीओ अनुज मिश्रा के निर्देशन में मृतका शमा के शव को वीडियोग्राफी करते हुए बाहर निकाला गया। थाना पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर बागपत पोस्टमार्टम हाउस पर भेज दिया। अब वीडियोग्राफी के बीच ही मृतका के शव का पोस्टमार्टम होगा। सीओ अनुज मिश्रा का कहना है कि मृतका के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। चिकित्सकों का पैनल मृतका के शव का वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम करेगा।

---

पुलिस पर भी लगाए सवालिया निशान-

मृतका शमा के भाई अकरम पुत्र बाबू ने पुलिस पर सवालिया निशान खड़े किए है। उसने आरोप लगाया कि हमने पहले ही शमा की हत्या किए जाने की बात पुलिस को बताई थी। जिसे पुलिस ने नजर अंदाज कर दिया। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। शमा के ससुरालियों और ग्रामीणों ने दबाव बनाकर शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें