Bijnor News: अट्टे वाले बाबा मंदिर को 1.16 करोड़ की सौगात, विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: अट्टे वाले बाबा जी मंदिर के विकास के लिए 1.16 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। विधायक ओम कुमार ने भूमि पूजन कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इसमें शौचालय, मल्टीपर्पज हॉल और स्वागत द्वार जैसे सुविधाओं का क्षेत्र में विकास शामिल है।

अट्टे वाले बाबा मंदिर को 1.16 करोड़ की सौगात, विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ
अट्टे वाले बाबा मंदिर को 1.16 करोड़ की सौगात, विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ

Bijnor News: अट्टे वाले बाबा जी मंदिर के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग की ओर से 116.65 लाख रुपये (1.16 करोड़ रुपये) की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। विधायक ओम कुमार के प्रयासों से स्वीकृत इस परियोजना के अंतर्गत मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए मल्टीपर्पज हॉल, शौचालय, यात्री शेड, स्वागत द्वार, पेयजल व्यवस्था, लाइटिंग, सौंदर्यीकरण तथा नवीन भवन निर्माण सहित कई कार्य प्रस्तावित हैं।

विकास कार्यों का शुभारंभ

बुधवार को मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ओम कुमार ने विधिवत हवन-पूजन एवं भूमि पूजन कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। हवन के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और मंदिर के विकास एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर विधायक ओम कुमार ने कहा कि अट्टे वाले बाबा जी मंदिर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है और यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। विकास कार्य पूर्ण होने के बाद मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

सरकार का समर्थन

उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। विधायक ने परियोजना की स्वीकृति एवं विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्वक कराया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया।

कार्यक्रम में शामिल व्यक्ति

कार्यक्रम में अनिल सिंह, पीयूष चौहान, अतुल मारवाड़ी, वरुण प्रताप सिंह, हनी प्रधान, विजयपाल सिंह, दीपक चौहान, वरुण अग्रवाल, सीताराम सैनी, दर्पण रावल, संजीव बैंस, अशोक प्रधान, मुन्ने सैनी, शाश्वत रस्तोगी, सागर सिंह, नरेश कुमार, अतुल चौधरी, महेश सहित भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦इस परियोजना की लागत कितनी है?−
इस परियोजना की लागत 116.65 लाख रुपये (1.16 करोड़ रुपये) है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबिजनौरBijnor News: अट्टे वाले बाबा मंदिर को 1.16 करोड़ की सौगात, विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ