बाइक की चपेट में आकर किशोरी घायल

Feb 15, 2026 01:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - धामपुर के ग्राम सादुल्लाखानपुर में एक किशोरी तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल राशि को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके पैर में फ्रैक्चर पाया गया। आरोपी बाइक चालक की पहचान कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।

बाइक की चपेट में आकर किशोरी घायल

धामपुर। ग्राम सादुल्लाखानपुर उर्फ मधी में किशोरी को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गई। घायल राशि को परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पिता जय सिंह के अनुसार अंकित पुत्र करन सिंह निवासी ग्राम अमखेड़ा शंजरपुर अपने एक साथी के साथ लापरवाही से बाइक चला रहा था। इसी दौरान घर के सामने खड़ी पुत्री राशि उसकी चपेट में आ गई। घायल किशोरी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने पैर में फ्रैक्चर बताते हुए प्लास्टर चढ़ाया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी की शिनाख्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;