ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरकिशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

लगभग 22 दिन पूर्व एक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में आखिर में पुलिस को मुकदमा दर्ज करना ही पड़ा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया...

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरFri, 04 Sep 2020 07:07 PM
ऐप पर पढ़ें

लगभग 22 दिन पूर्व एक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में आखिर में पुलिस को मुकदमा दर्ज करना ही पड़ा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी 23 अगस्त की शाम को अपने घर से अचानक गुम हो गई। काफी तलाशने के बाद भी किशोरी का कही पता नहीं चला। 25 अगस्त को किशोरी बेहोशी की हालत में धामपुर क्षेत्र में मिली। सूचना पर परिजन किशोरी को अपने घर ले आये। बुधवार को किशोरी ने अपने ऊपर बीती सारी बातें अपने परिजनों को बताई। युवती के परिजनो ने पुलिस को सूचना देकर घटना क्रम बताया। युवती ने बताया कि एक युवक उसे अपनी कार में डालकर एक बंद पड़े स्कूल में ले गया और दो दिन तक उसे बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। पुलिस पीड़िता और परिजनों को साथ लेकर बताये हुए स्थान पर पहुंची और युवती की शिनाख्त होने पर निजी स्कूल के प्रधानाचार्य को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। आरोपी एक संगठन का पदाधिकारी भी बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पर मामले की फहीजत होते देख और पीड़िता के बयान के आधार पर शुक्रवार को पुलिस ने अभियुक्त लोकेश कुमार पुत्र शिवचरण निवासी ग्राम दौलताबाद थाना कोतवाली देहात को सरकड़ा नहर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया है। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड ने की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें