
स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
Bijnor News - नूरपुर के एक गांव में एक युवक ने अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी ने पिछले दिनों कॉल कर लड़की को उठाने की धमकी दी और उसके फोटो पर अपमानजनक टिप्पणियाँ की। शिकायतकर्ता ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
नूरपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी ने अपनी बेटी के साथ नूरपूर में कॉलेज जाते समय एक ग्रामीण युवक द्वारा आये दिन छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर बदनाम कर उठा ले जाने की धमकी देने की रिपोर्ट लिखाई है। बुधवार को क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित वर्ग के युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है की उसकी 16 वर्षीय पुत्री नूरपुर के एक कॉलेज में प्रतिदिन पढ़ने जाती है। कॉलेज के आसपास एक लड़का जो एक पड़ौस के गांव का है उसकी की बेटी पर गंदे गंदे कमेंट करता है पुत्री के इग्नोर करने पर भी यह लडका अपनी हरकतो से बाज नहीं आया।
पता लगने पर ने उक्त लडके की शिकायत स्कूल के प्रधानाचार्य से की, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। लगभग 20-25 दिन पूर्व अलग अलग नम्बरो से उसके मोबाइल नम्बर पर काल आयी। आरोप है कि कालर ने अपना नाम अंकुल टुल्ली यादव बताते हुये उसकी पुत्री से बात कराने को कहा। मना करने पर धमकाते हुए कहा कि मैं बुढ़पुर का रहने वाला हूं तेरी लड़की को उठाकर ले जाऊंगा। इसके बाद भी आरोपी ने उसकी पुत्री को जातिसूचक गलियों के साथ अपमानित करते हुए कहा की यह बात अगर बतायी तो तेरी इंस्ट्राग्राम की बनाई आईडी पर फोटो सोशल साईड पर वायरल कर दूंगा। दस नवम्बर को भी आरोपी ने शिकायतकर्ता की बेटी के फोटो पर गंदी गंदी बाते लिखकर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिये, जिससे उसकी बेटी की रिश्तेदारो व समाज में छवि धूमिल हो गयी। शिकायतकर्ता ने आरोपी कानूनी कार्रवाई कर मदद की गुहार लगाई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




