कार्यक्षेत्र में ही जनगणना ड्यूटी लगाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - नजीबाबाद में आदर्श समायोजित शिक्षक एवं शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने जनगणना ड्यूटी के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने अपनी ड्यूटी अपने कार्यक्षेत्र में लगाने, गर्भवती शिक्षिकाओं को छूट देने और दूर की ड्यूटी को नजदीकी क्षेत्र में बदलने की मांग की।

कार्यक्षेत्र में ही जनगणना ड्यूटी लगाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

नजीबाबाद। आदर्श समायोजित शिक्षक, शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा संघ ने संयुक्त रूप से जनगणना ड्यूटी के सम्बन्ध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अपने कार्य क्षेत्र में ड्यूटी लगाने की मांग की है। शनिवार को आदर्श समायोजित शिक्षक, शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा संघ के शिक्षक तहसील परिसर में एकत्रित हुए। उन्होंने एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह को जनगणना ड्यूटी अपने कार्यक्षेत्र में लगाए जाने संबंधी ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग की कि बीएलओ को उनकी ड्यूटी उनके अपने कार्यक्षेत्र में ही दी जाए, जिन शिक्षामित्रों की नगर क्षेत्र में ड्यूटी लगी है, उन्हें अपने क्षेत्र में देने, दस से बीस किलोमीटर दूर लगाई गई ड्यूटी बदलकर उनके नजदीकी कार्यक्षेत्र में ही लगाने की मांग उठाई, गर्भवती महिला शिक्षिकाओं को जनगणना ड्यूटी से मुक्त किया जाए।

इस दौरान संजीव सहरावत, राम अवतार सिंह, अनुज कुमार, दीपा रानी, रोहिताश कुमार, विमला रानी, पूनम और अलका रानी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।