Bijnor News: शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के सम्मान में गूंजा विद्यार्थियों का उत्साह
Bijnor News: शिक्षक दिवस पर चांदपुर के विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान जताने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आधारशिला द स्कूल और भगवंत पब्लिक स्कूल में विशेष आयोजनों में शिक्षकों को शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रमों की शुरुआत डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित करके की गई।

Bijnor News: शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को चांदपुर नगर व क्षेत्र के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आधारशिला द स्कूल में प्रधानाचार्या अनीता शर्मा, उप प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह नेगी और स्कूल कोऑर्डिनेटर बबीता त्यागी ने संयुक्त रूप से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पार्चन किया। प्रधानाचार्या अनीता शर्मा और उप प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह नेगी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक विवेक कर्णवाल, एकता कर्णवाल व अन्य शिक्षक मौजूद रहे। संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष चतुर्भुज पाण्डेय ने किया।भगवंत पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
भगवंत ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. अनिल सिंह एवं चेयरपर्सन डॉ. आशा सिंह ने शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।लोकप्रिय इंटर कॉलेज केलनपुर में प्रधानाचार्य हरवीर सिंह तोमर ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने भी पुष्प अर्पित किए। जेपी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य विनीत तोमर ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं विवेकानंद इंटर कॉलेज केलनपुर और सरस्वती विद्या मंदिर में भी शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।


