ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरकर्मचारी विरोधी नीतियों का शिक्षक संघ ने किया विरोध

कर्मचारी विरोधी नीतियों का शिक्षक संघ ने किया विरोध

- विरोध करते हुए किया प्रदर्शनदाता आरबीएस इंटर कालेज के शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश मध्यमिकदाता आरबीएस इंटर कालेज के शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश...

कर्मचारी विरोधी नीतियों का शिक्षक संघ ने किया विरोध
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरSun, 20 Sep 2020 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

- विरोध करते हुए किया प्रदर्शन

फोटो-20-बिज-90- नंगल आरबीएस इंटर कॉलेज में प्रदर्शन करते शिक्षक गण और कर्मचारी।

नांगल सोती। संवाददाता

आरबीएस इंटर कालेज के शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश मध्यमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।

नांगल सोती राजा भरत सिंह इंटर कालेज के प्रांगण में उत्तर प्रदेश मध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों और कर्मचारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने कर्मचारियों के हितों की चिंता करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की। शिक्षक नेता संजय कुमार सिंह ने इन नीतियों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार पुरानी पेंशन बहाली सहित कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों की उपेक्षा कर रही है। मनमाने ढंग से नीतियां अपनाकर कर्मचारियों का मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा है। जिसके बाद यहां मौजूद शिक्षकों ने एक सुर में केंद्र और राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर नारे बाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बैठक में प्रधानाचार्य राजीव कुमार चौहान, केशवशरण, हरबीर सिंह, सुरेशचंद राजपूत, अशोक कुमार, सर्वेश चन्द्र शर्मा, सत्यबीर सिंह, सत्यप्रकाश आर्य, बसन्त यादव, सतेन्द्र कुमार, विनय कुमार, राकेश सैनी, संजय गोयल, सोनू सिंह,भीमसेन सिंह, मुकेश सिन्हा, अश्वनी कुमार, जितेंद्र कुमार, ब्रजपाल सिंह सहित अनेक शिक्षक गण और कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें