ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरस्वीमिंग पूल और जिम रहेंगे बंद

स्वीमिंग पूल और जिम रहेंगे बंद

डीएम उमेश मिश्रा ने शासन के आदेश पर वर्तमान में जनपद में ऐक्टिव केसों की संख्या 1000 से अधिक होने के कारण कई प्रतिबन्धों को तत्काल प्रभाव से लागू...

स्वीमिंग पूल और जिम रहेंगे बंद
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरFri, 21 Jan 2022 03:50 AM
ऐप पर पढ़ें

डीएम उमेश मिश्रा ने शासन के आदेश पर वर्तमान में जनपद में ऐक्टिव केसों की संख्या 1000 से अधिक होने के कारण कई प्रतिबन्धों को तत्काल प्रभाव से लागू किया है।

डीएम उमेश मिश्रा ने धार्मिक संस्थाओं एवं धार्मिक स्थानों पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कर एवं मास्क का प्रयोग सुनिश्चित किया जाये।पुरातत्व विभाग के स्मारक, वन्य प्राणि उद्यान (चिडियाघर) एवं क्लब में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कर स्क्रीनिंग की व्यवस्था एंव मास्क का प्रयोग सुनिश्चित किया जाये।

कोरोना के चलते जिले में रहेंगे प्रतिबंध

- स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क एवं जिम बन्द रहेंगे।

- रेस्टोरेंट, होटल के रेस्टोरेन्ट, फूड ज्वाइट्स एवं सिनेमा हाल 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ संचालित होंगे। इनमें भी कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कर स्क्रीनिंग की व्यवस्था एवं मास्क का प्रयोग सुनिश्चित कराया जाएगा।

- 15 वर्ष से 18 वर्ष के छात्रों को वैक्सीन लगने पर 2 दिन का अवकाश दिया जाये।

-रात्रि कालीन कर्फ्यू रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक लागू रहेगा

- शादी समारोह व अन्य आयोजनों में व्यक्तियों की उपस्थिति निम्नवत् शर्तों, प्रतिबन्धों के अनुसार रहेंगी। बन्द स्थानों में एक समय में अधिकतम 100 से कम अतिथियों को मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी सेनेटाइजर का उपयोग। कोविड हेल्पडेस्क की स्थापना प्रवेश द्वार पर की जाएगी।

- खुले स्थानों पर एक समय में ग्राउण्ड की क्षमता के 50 प्रतिशत तक आमंत्रित अतिथियों को मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी, सेनेटाइजर का उपयोग।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें