Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsSuspicious Death of Married Woman in Bamnoali Dowry Murder Allegations
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मुकदमा दर्ज

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मुकदमा दर्ज

संक्षेप:

Bijnor News - गांव बमनोली में एक विवाहिता मीनाक्षी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति और ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों को...

Sep 14, 2025 01:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

गांव बमनोली में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के आरोप में पति सहित तीन का गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा निवासी विनोद कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री मीनाक्षी की शादी एक वर्ष पहले ग्राम बमनौली निवासी गौतम पुत्र कृपाल से हुई थी। बेटी की शादी में सामर्थ के अनुसार दान दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष बेटी को दहेज कम लाने पर प्रताड़ित करने लगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

12 सितंबर को मीनाक्षी की ससुराल पक्ष ने दहेज की खातिर हत्या कर दी। बेटी की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति गौतम, ससुर कृपाल सिंह व सास इमरती देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि फरार चल रहे देवर बंटी की तलाश की जा रही है। उधर सीओ अभय कुमार पांडेय का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश जारी है। तीन का चालान किया गया है।