बिजनौर: विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप
Bijnor News - शहर कोतवाली के गांव अलावलपुर में एक विवाहिता काजल (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। काजल के गले पर घुटने के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली के गांव अलावलपुर में सोमवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। महिला का शव घर के अंदर मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। थाना हल्दौर के गांव खतापुर निवासी काजल (25) निवासी गांव खतापुर थाना हल्दौर की शादी करीब 14 माह पहले शहर कोतवाली के गांव अलावलपुर निवासी गौरव के साथ हुई थी। काजल के 3 माह की बेटी है। सोमवार को काजल का परिजनों को पड़ोसियों ने मौत होने की सूचना दी।
मायके वाले जब अलावलपुर पहुंचे तो काजल का शव घर में पड़ा था। काजल के गले पर घुटने के निशान थे जिस पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही काजल को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि ससुराल वाले 10 लाख रुपये और एक बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे परेशान किया जाता था। परिजनों ने काजल की हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि काजल की शादी करीब 14 माह पहले हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। शहर शहर कोतवाली थाना अध्यक्ष राम प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है, वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


