Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsSuspicious Death of 21-Year-Old Shivam Chauhan in Bhatiana Khushhalpur Raises Murder Concerns
इकलौते बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कोहराम

इकलौते बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कोहराम

संक्षेप:

Bijnor News - भटियाणा खुशहालपुर में 21 वर्षीय युवक शिवम चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव गली में पाया गया, जिसके मुंह से खून बह रहा था। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Sat, 22 Nov 2025 12:50 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

भटियाणा खुशहालपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने घटना में जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। भटियाना खुशहालपुर गांव गुरुवार देर रात 21 वर्षीय युवक शिवम चौहान पुत्र दिनेश चौहान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के पास गली में पड़ा मिला। इकलौते बेटे की लाश देखकर मां-बाप बेसुध हो गए। पूरा गांव देर रात तक घटनास्थल पर जमा रहा। परिवार के मुताबिक शिवम कुछ महीने पहले नौकरी की तलाश में जम्मू-कश्मीर गया था, दो दिन पहले ही वह घर लौटा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घर में उसके चचेरे भाई शुभम की शादी की तैयारियां चल रही थीं, और शिवम भी उसी खुशी में शामिल था। गुरुवार शाम वह चचेरे भाई के घर गया था, जब वह के घर के लिए आ रहा था तब उसका शव गली में पड़ा मिला। शिवम के मुंह से खून निकल रहा था, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ कोई वारदात हुई है। सूचना मिलने पर एएसपी पूर्वी देर रात मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। शिवम के पिता दिनेश चौहान बिलाई चीनी मिल में ट्रॉली-ट्रैक्टर पर मजदूरी करते हैं, वह अपने इकलौते बेटे की मौत से टूट गए हैं। उनका कहना है कि शिवम का किसी से कोई झगड़ा या विवाद नहीं था। पुलिस घटना के संबंध में कई पहलुओं की जांच कर रही है। उधर कोतवाल मृदुल सिंह का कहना है मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।