Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsSurvey to Preserve Local Culture and Talents in Syohara
लोक संस्कृति और धरोहर को बचाने के लिए गजेटियर ट्रेनिंग प्रोग्राम की बैठक संपन्न

लोक संस्कृति और धरोहर को बचाने के लिए गजेटियर ट्रेनिंग प्रोग्राम की बैठक संपन्न

संक्षेप:

Bijnor News - स्योहारा में नगर पालिका के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें लोक संस्कृति और प्रतिभाओं को बचाने का सर्वेक्षण 13 नवंबर से शुरू होगा। प्रत्येक वार्ड में दो कर्मचारी लगाए जाएंगे और 15 दिनों में रिपोर्ट कमिश्नर को प्रस्तुत की जाएगी। यह कार्यक्रम पेंशन हकदार व्यक्तियों की पहचान भी करेगा।

Nov 13, 2025 10:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

स्योहारा। लोक संस्कृति और नगर की विलक्षण प्रतिभाओं और धरोहरों को बचाने और सबारने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन नगर पालिका के सभागार में किया गया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी बिजेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता और देवेंद्र कुमार मुख्य लिपिक के संचालन में आयोजित इस बैठक में नगर पालिका के सभी कर्मचारी एन जी ओ प्रतिनिधि आदि के द्वारा भाग लिया गया। इस बैठक के माध्यम से शहर नगर के 25 वार्डों में यदि कोई प्रतिभाशाली व्यक्ति, कलाकार,बाहर से आया कलाकार, गायक, लोग संस्कृति या कुछ ऐसा स्थान है जो दर्शनीय हो सकता है इसका सर्वे मुरादाबाद मंडल आयुक्त आनंजय कुमार के निर्देशों पर किया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सर्वे का यह कार्य 13 नवंबर से शुरू हो जाएगा। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में दो दो कर्मचारियों को लगाया गया है। यह कार्य 15 दिनों में पूर्ण करके इसकी रिपोर्ट कमिशनर मुरादाबाद को दी जाएगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से यह भी देखा जाएगा कि किसी वार्ड में कोई ऐसा व्यक्ति तो नहीं है जो पेंशन का हकदार हो और उसकी पेंशन वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही हो। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि इस सर्वे के बाद नगर पालिका को भी क्षेत्र में काम करने के लिए एक आधार उपलब्ध हो सकेगा।