
मेडिकल कॉलेज में हुई वेरिकोज वेन्स की सफल सर्जरी
Bijnor News - महात्मा विदुर राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बिजनौर में 27 वर्षीय युवक की वेरिकोज़ वेन्स की सफल सर्जरी की गई। यह सर्जरी डॉ. दिनेश गोस्वामी के नेतृत्व में हुई और मरीज को सुरक्षित रूप से डिस्चार्ज किया गया। मरीज की स्थिति स्थिर है और वह चिकित्सकीय निगरानी में स्वस्थ हो रहा है।
मेरठ मेडिकल की तर्ज पर महात्मा विदुर राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बिजनौर में 27 वर्षीय एक युवक की वेरिकोज़ वेन्स की सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। शनिवार को उक्त युवक को डिस्चार्ज किया गया। अपने मेडिकल कालेज में पहली बार यह जटिल सर्जरी हुई है। चाँदपुर निवासी 27 वर्षीय पुरुष रोगी अब्दुल रहीम की यह शल्य चिकित्सा बीते मंगलवार को सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश गोस्वामी* के नेतृत्व में उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा संपन्न की गई। सर्जरी आधुनिक चिकित्सकीय मानकों के अनुसार सुरक्षित एवं सफल रही। वर्तमान में मरीज की स्थिति स्थिर है और वह चिकित्सकीय निगरानी में स्वस्थ हो रहा है। डॉ. दिनेश गोस्वामी ने वेरिकोज़ वेन्स के लक्षणों पर जानकारी देते हुए कहा,“वेरिकोज़ वेन्स की समस्या में पैरों की नसें उभरकर टेढ़ी-मेढ़ी दिखाई देने लगती हैं।
इसके प्रमुख लक्षणों में पैरों में दर्द, भारीपन, सूजन, जलन, खुजली, लंबे समय तक खड़े रहने पर परेशानी, रात में ऐंठन तथा त्वचा का रंग बदलना शामिल है। समय पर इलाज न होने पर घाव या खून के थक्के बनने की संभावना भी रहती है, इसलिए लक्षण दिखते ही विशेषज्ञ से परामर्श आवश्यक है। वर्जन... हमारा संस्थान आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और उन्नत चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस प्रकार की सफल सर्जरी हमारे चिकित्सकों की दक्षता और टीमवर्क का प्रमाण है। - डॉ. तुहिन वशिष्ठ, प्राचार्य, महात्मा विदुर राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बिजनौर

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




