जनगणना का महत्वपूर्ण चरण पूरा, डीएम आवास को मिला क्रमांक सीएम-197
Bijnor News - बिजनौर में राष्ट्रीय जनगणना कार्य का एक महत्वपूर्ण चरण रविवार को सफलतापूर्वक पूरा हुआ। जिलाधिकारी जसजीत कौर की उपस्थिति में भवनों को जनगणना क्रमांक आवंटित किया गया। यह कदम जनसंख्या आंकड़ों के सटीक संकलन और विश्लेषण में मदद करेगा। जिलाधिकारी ने नागरिकों से सही जानकारी देने की अपील की।

बिजनौर। बिजनौर में चल रहे राष्ट्रीय जनगणना कार्य के अंतर्गत रविवार को एक महत्वपूर्ण चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। इस विशेष अवसर पर प्रगणक रुचि चौधरी एवं पर्यवेक्षक विनोद यादव ने जिलाधिकारी जसजीत कौर की उपस्थिति में उनके कार्यकारी आवास पर भवन का जनगणना क्रमांक 'सीएम-157' अंकित किया। इसके साथ ही, जिलाधिकारी के मुख्य आवास (जिलाधिकारी भवन) को जनगणना क्रमांक 'सीएम-197' आवंटित कर उसे रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। प्रशासन के अनुसार प्रत्येक भवन और आवासीय इकाई की सटीक पहचान सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है, जिससे भविष्य में जनसंख्या आंकड़ों का सुव्यवस्थित संकलन और विश्लेषण हो सकेगा।
इस मौके पर लखनऊ निदेशालय के जनगणना प्रभारी जेपी यादव, नगर पालिका परिषद बिजनौर के ईओ विकास कुमार, कलेक्ट्रेट के जनगणना सहायक मुकेश कुमार, डॉ. आकाश कुमार अग्रवाल, अमित कुमार और राजीव सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने इस दौरान जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा, कि सभी नागरिक किसी भी तरह के भ्रम में न आएं और जनगणना कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करें। जनगणना से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को सही जानकारी दें ताकि राष्ट्रहित का यह बेहद महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


