
कृष्णा कॉलेज में एक दिवसीय सीएमई का सफल आयोजन
Bijnor News - बिजनौर के कृष्णा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए एक दिवसीय CME कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रमुख चिकित्सक डॉ. सतीश सोनू और डॉ. श्यामतीर्थ ने CME के महत्व पर चर्चा की।
बिजनौर। कृष्णा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में शैक्षणिक गुणवत्ता एवं एकेडमिक विकास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक दिवसीय सीएमई कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया एवं धन्वन्तरी वन्दना बीएएमएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों सलोनी, कृति, श्रुति एवं नमन ने की। कार्यक्रम में कृष्णा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के संस्थापक राजीव कुमार, अध्यक्ष मनोज कुमार एवं निदेशक पवन कुमार की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी। आयुर्वेद के क्षेत्र के संबंधित विषयों पर कृष्णा आयुर्वेदिक कॉलेज के निदेशक वैद्य संदीप ने अपने विचार साझा किये।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से आए प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सतीश सोनू उपस्थित रहे। वहीं डॉ. श्यामतीर्थ सिद्धपुरुष, (मुजफ्फरनगर) मुख्य अतिथि के विशेष रूप में मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने अपने सम्बोधन में सीएमई के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गूगल स्कॉलर एवं चिकित्सीय उपयोग का विस्तार से वर्णन किया तथा आयुर्वेदिक शिक्षा, शोध एवं निरंतर अध्ययन की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुदित ने किया। कार्यक्रम में सीएमई में कॉलेज के सभी शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सीएमई में बिजनौर के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. अशोक चौधरी ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




