10 किमी क्रॉस कंट्री दौड़ में 89 रहे प्रथम
Bijnor News - रविवार सुबह रिजर्व पुलिस लाइन में 496 प्रशिक्षणार्थी रिक्रूट आरक्षियों के लिए 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ मंडावर के मंदिर से शुरू होकर कोतवाली शहर क्षेत्र तक थी। इस आयोजन में सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्थाएं पुख्ता थीं, और परिणामों में 89 रिक्रूट प्रथम श्रेणी में रहे।

रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार सुबह प्रशिक्षणार्थी रिक्रूट आरक्षियों की बाह्य विषय की अंतिम परीक्षा के तहत 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजित की गई। जिसमें नागरिक पुलिस के 496 रिक्रूट आरक्षियों ने प्रतिभाग किया। रविवार को सुबह छह बजे से शुरू हुई क्रास कन्ट्री दौड़ कस्बा मंडावर के मंदिर/बिजलीघर से प्रारंभ होकर मंडावर चौराहा बाईपास होते हुए थाना कोतवाली शहर क्षेत्र तक निर्धारित हुई। पूरे मार्ग पर सुरक्षा, चिकित्सा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सका। क्रास कन्ट्री परिणामों में 89 रिक्रूट आरक्षी प्रथम श्रेणी, 400 द्वितीय श्रेणी और 7 तृतीय श्रेणी में रहे।
एएसपी देहात प्रकाश कुमार ने बताया कि इस प्रकार की परीक्षाएं रिक्रूट आरक्षियों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को मजबूत करती हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


